मिशन 2027 की तैयारी को धार देंगे योगी, प्रशिक्षण वर्ग आज से

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें 12 सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

मिशन 2027 की तैयारी को धार देंगे योगी, प्रशिक्षण वर्ग आज से

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहजनवा स्थित ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन, विचारधारा और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण मिलेगा। गोरखपुर जिला इकाई का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार एवं सोमवार को सहजनवा टोल प्लाजा के समीप तेनुआ गांव स्थित ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित होगा। अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों का पंजीकरण शनिवार सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 11 बजे प्रशिक्षण वर्ग परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर औपचारिक शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन की कार्यपद्धति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियां, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, चुनाव प्रबंधन और राष्ट्रवादी विचारधारा जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विभिन्न सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख वक्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा संगठन इस प्रशिक्षण वर्ग को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के साथ ही चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।