सकारात्मक ऊर्जा वाली युवा शक्ति हमेशा सत्य, सनातन के साथ : योगी

Apr 05, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि 56 से 60 फीसदी यूपी की आबादी युवा है और 2017 से पहले की स्थिति के बारे में जागरूक रहना जरूरी है।

सकारात्मक ऊर्जा वाली युवा शक्ति हमेशा सत्य, सनातन के साथ : योगी

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा द्वारा रविवार को गोरखपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में युवा शक्ति सकारात्मक ऊर्जा के साथ सत्य और सनातन के साथ रही है। युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे तभी प्रदेश में तेज रफ्तार से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। सिंघड़िया क्षेत्र के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सर्वाधिक युवा शक्ति उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश की 56 से 60 फीसदी आबादी युवा है। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार वोटिंग का अधिकार पाने वालों को यूपी में 2017 से पूर्व की स्थितियों की जानकारी रखनी होगी।

युवा यूपी की अराजकता का सच नहीं जानते हैं। वर्ष 2017 से पहले भ्रष्टाचार और गुंडाराज था, माफियाओं की समानान्तर सरकार थी। टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली होती थी, अपहरण आम बात होती थी। योगी ने कहा कि मध्य पूर्व एशिया में युद्ध का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है। पड़ोसी मुल्कों में पेट्रोलियम वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं। अमेरिका में चार गुना तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। जबकि अमेरिका में सर्वाधिक कच्चे तेल का रिजर्व है। लेकिन भारत में कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते देश में स्थितियां नियंत्रण में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।