सेहत के मंत्र हैं स्वच्छता, पोषण व नियमित व्यायाम

Apr 08, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्रों ने स्वास्थ्य के लिए विज्ञान के साथ खड़े होने के विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किए। बीआरडी में भी पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था।

सेहत के मंत्र हैं स्वच्छता, पोषण व नियमित व्यायाम

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को कई आयोजन हुए। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ केयर संकाय के छात्र शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने स्वास्थ्य के लिए विज्ञान के साथ खड़े हों विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की। इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि सेहत के मंत्र हैं स्वच्छता, पोषण व नियमित व्यायाम। इस अवसर पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की अधिष्ठिता डॉ. डीएस अजीथा, प्राचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही लक्ष्य है। लोगों में संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वच्छता, पोषण और नियमित व्यायाम के महत्व को समझाना है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना।बीआरडी में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितगोरखपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें एमबीबीएस 2023 और 2024 बैच के छात्रों ने भाग लिया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल ने किया। इसके अलावा डॉ. वर्तिका सिंह, डॉ सादिक अली, डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव, डॉ. ऐश्वर्या मिश्रा, डॉ. नीरज शर्मा और डॉ. औसफ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली व समाज में स्वास्थ्य के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इलाज से अधिक बचाव पर केंद्रित करें ध्यानगोरखपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर फिजिशियन डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारियों के इलाज से ज्यादा उससे बचाव पर ध्यान देना चाहिए। बचाव को इलाज से अधिक तरजीह देनी चाहिए। आधुनिक जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें और बढ़ता मानसिक तनाव हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को लगातार कमजोर कर रहे हैं। वह जेलरोड स्थित सेंटर पर व्याख्यान दे रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।