एम्स में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आज
गोरखपुर में एम्स में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और विद्यार्थियों को स्वच्छ हाथों के महत्व के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता करेंगी, जिसमें हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति की ओर से दोपहर दो बजे से सेमिनार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों व विद्यार्थियों को स्वच्छ हाथों के महत्व से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता बतौर मुख्य अतिथि करेंगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन, ई-पोस्टर, नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


