ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर‘हिन्दुस्तान की मुहिम रंग लाई, मतदान में महिलाएं अव्वल

‘हिन्दुस्तान की मुहिम रंग लाई, मतदान में महिलाएं अव्वल

आखिरकार ‘हिन्दुस्तान की मुहिम ‘हिन्दुस्तान आओ राजनीति करें, अब नारी की बारी रंग ले आई। इस मुहिम ने रंग दिखाया तो सदर लोकसभा के मतदान में महिलाएं पुरुषों से 5.75 फीसदी आगे निकल गईं। जी हां मतदाताओं की...

‘हिन्दुस्तान की मुहिम रंग लाई, मतदान में महिलाएं अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 20 May 2019 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार ‘हिन्दुस्तान की मुहिम ‘हिन्दुस्तान आओ राजनीति करें, अब नारी की बारी रंग ले आई। इस मुहिम ने रंग दिखाया तो सदर लोकसभा के मतदान में महिलाएं पुरुषों से 5.75 फीसदी आगे निकल गईं। जी हां मतदाताओं की सूची में महिलाओं की संख्या भले ही कम हो, मतदान में पुरुषों को आईना दिखाते हुए आगे निकल गईं। जी हां लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के बाद भी उनका वोटिंग प्रतिशत कम है।

सदर लोकसभा सीट में पुरुषों की तुलना में 5.75 फीसदी अधिक महिलाओं ने दिया वोट

गिनती में कम, मतदान में आगे निकल गई महिलाएं

सर्वाधिक पिपराइच विधानसभा में 74.69 फीसदी महिलाओं ने किया मतदान

सदर विधासभा में बराबरी पर महिला और पुरुष मतदाता

जबकि महिलाओं की संख्या कम होने के बाद भी उनका प्रतिशत ज्यादा है। सदर लोकसभा में पांचों विधानसभाओं में पुरुष मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत जहां 57.21 प्रतिशत है वहीं महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 62.96 है। यह हैरान करने वाला है कि पुरुषों की संख्या अधिक होने के बाद भी वह अधिक संख्या में वोट करने नहीं पहुंचे।

सदर लोकसभा के पांच विधानसभाओं में सिर्फ सदर को छोड़ बाकी सभी विधानसभाओं में महिलाओं ने 60 फीसदी से ऊपर मतदान किया है। जबकि पुरुषों की बात करें तो एक भी विधासभा में पुरुषों ने 60 फीसदी के आंकडा नहीं छू पाया। सदर विधानसभा के पिपराइच में सर्वाधिक महिलाओं ने वोट किया। यहां 60 या 65 नहीं बल्कि 74.69 फीसदी महिलाओं ने वोट किया।

अब नारी की बारी अभियान ने दिखाया असर

‘हिन्दुस्तान ने वोटरों को खासकर महिलाओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। ‘हिन्दुस्तान ने पांच फरवरी 2019 से अभियान की शुरुआत की जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए चाय चौपाल, संवाद, कॉलेज एक्टिविटी और वन मिनट एक्टिविटी कार्यक्रम लगातार 10 मई तक आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं के इस चुनाव में मुद्दे और दिक्कतों पर चर्चा तो हुई ही साथ ही महिलाओं को अधिक से अधिक वोटिंग के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

विधानसभा कुल वोट पड़े पुरुष वोट प्रतिशत महिला वोट प्रतिशत कुल

कैम्पियरगंज 224055 58.28 63.50 60.64

पिपराइच 256538 56.88 74.69 64.89

शहर 236796 53.46 53.13 53.30

ग्रामीण 241864 58.99 60.79 59.80

सहजनवा 223011 59.04 64.25 61.39

कुल 1182264 75.21 62.96 59.81

ऐसे बढ़ा महिलाओं का रुझान (सदर लोकसभा)

वर्ष पुरुषों ने दिया वोट (प्रतिशत में) महिलाओं ने दिया वोट (प्रतिशत में)

2014 55.28 53.88

2018 45.37 46.46

2019 57.21 62.96

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें