नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की

नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि नारी वंदन अधिनियम से महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की समाज में भागीदारी के साथ नीति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पद यात्रा के अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान चंचला शुक्ला, मीना श्रीवास्तव, रागिनी जायसवाल, रत्नेश मौर्या, ममता जायसवाल,दीपा गुप्ता, पूजा गुप्ता, वंदना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।