ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआधी आबादी में खूब दिखा वोट देने का उत्‍साह

आधी आबादी में खूब दिखा वोट देने का उत्‍साह

आधी आबादी में लोकतंत्र के पर्व पर खूब उत्साह दिखा। अधिकांश बूथों पर सुबह ही महिलाएं लाइन में लग गई थी और वोट डालने के बाद ही घर लौटीं। उत्साह के छात्राओं ने मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाते हुए...

आधी आबादी में खूब दिखा वोट देने का उत्‍साह
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 22 Nov 2017 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आधी आबादी में लोकतंत्र के पर्व पर खूब उत्साह दिखा। अधिकांश बूथों पर सुबह ही महिलाएं लाइन में लग गई थी और वोट डालने के बाद ही घर लौटीं। उत्साह के छात्राओं ने मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाते हुए फोटो भी खिंचाई और सेल्फी ली।

कार्मल, सेंट एंड्र्यूज, एमजी इंटर कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि स्थित मतदान केन्द्रों पर सुबह ही महिलाओं की लाइन देखी गई। महिलाओं के साथ छात्राओं की भी इसमें संख्या अधिक थी। कार्मल स्थित बूथ पर वोट डालने को लाइन में लगी तान्या, प्रीति व नेहा ने बताया कि लोकतंत्र का पर्व पांच साल में एक बार आता है, इसलिए इसमें उत्साह तो स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सोच समझ पर नगर का विकास करने वाले उम्मीदवार को वोट दिया।

सेंट एंड्र्यूज कॉलेज बूथ पर सावित्री तिवारी परिवार की छह महिलाओं के साथ वोट डालने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनके बूथ पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी। एक घंटे से अधिक समय बाद उनका नंबर आया। इतनी देर तो होती ही है। पांच साल में एक बार मौका आया है तो सभी लोग वोट देने पहुंचते हैं। जुबिली इंटर कॉलेज में 10 बजे के बाद महिलाओं की लंबी लाइन लगी। संध्या पांडेय, रुबीना खातून, शब्बो व जहीरून निशा ने बताया कि नगर का भविष्य संवारने वाले उम्मीदवार को वोट दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें