नारी शक्ति पदयात्रा निकाल किया गया जागरूक
Gorakhpur News - गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, रोवर रेंजर्स के कल्चरल

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, रोवर रेंजर्स के कल्चरल क्लब की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत गुरुवार को नारी शक्ति पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदुमती सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कानून पारित हुआ। कानून का उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं की कम भागीदारी को दूर करना और उन्हें नीति-निर्माण की मुख्य भूमिका में लाना है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने कहा कि महाविद्यालय नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को प्रमुखता से संपन्न कराता रहा हैं।नारी
शक्ति यात्रा कॉलेज के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर, मुख्य द्वार, शास्त्री चैक, प्रेस क्लब, अंबेडकर चैक होते हुए वापस कॉलेज पहुंची। कार्यक्रम का संचालन कल्चरल क्लब के समन्वयक प्रो. जेके पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी 45 बटालियन के एएनओ लेफ्टिनेंट प्रो. अमित मसीह ने किया। इस मौके पर प्रो. सुषमा जॉन, प्रो. सीमा शेखर, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ईसी दास, डॉ. नीतू श्रीवास्तव, प्रो. रोहित श्रीवास्तव, अंबिका सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, प्रीति प्रकाश आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


