Gorakhpur News: संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने किया हलषष्ठी व्रत
Gorakhpur News: -शहर के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना -पूजन स्थलों पर रहा मेले

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ षष्ठी व्रत किया। साथ ही, व्रत का संकल्प लेकर विधि-विधान से पूजन आरंभ कर किया व संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान, व्रती महिलाओं ने बिना जुते हुए खेत के अनाज और पानी में उगने वाले फल, जैसे सिंघाड़ा आदि का सेवन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हलषष्ठी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान बलराम का मुख्य हथियार हल और मूसल हैं, इसलिए इस पर्व का नाम हलषष्ठी पड़ा।
पर्व को लेकर जटाशंकर पोखरा, सूरजकुंड, गोरखनाथ स्थित मानसरोवर, कूड़ाघाट, तारामंडल सहित अन्य स्थानों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। माताओं ने विधिपूर्वक पूजन कर संतान को तिलक किया और उनके सुख की कामना कीं। वहीं, पूजा स्थलों के आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों के खिलौने खान पान और अन्य सामानों की दर्जनों अस्थायी दुकानों पर भीड़ बनी रही।


