Gorakhpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही महिला बेहोश
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार शाम मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिर गई।

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार शाम मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिर गई। परिजन एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी कैम्पियरगंज ले गए, जहां इलाज चल रहा है। सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी अनिरूद्ध सहानी की पत्नी बबीता सहानी (36) गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत में बैगन की फसल की निराई कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गरज के साथ बगल के खेत में स्थित सागौन के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने की तेज आवाज से बबीता बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी।
कुछ देर तक होश नहीं आने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।


