महिला का स्नान करते समय वीडियो वायरल,केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद।खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का स्नान करते समय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल क

महिला का स्नान करते समय वीडियो वायरल,केस दर्ज

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का स्नान करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने रविवार देर रात गांव निवासी मोनू निषाद पुत्र स्व. कोमल निषाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79 एवं 351(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल 2026 को वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के युवक ने ऊपर से झांककर उसका वीडियो बना लिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने दो दिन पहले उक्त वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी जानकारी होने पर वह सदमे में आ गई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है। महिला ने आरोपी को मनबढ़ किस्म का व्यक्ति बताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।