Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Rescued from Suicide Attempt at Gagha Bridge by Vigilant Youths
रकहट पुल एक बार फिर सुसाइड प्वाइंट बनने से बचा

रकहट पुल एक बार फिर सुसाइड प्वाइंट बनने से बचा

संक्षेप:

Gorakhpur News - गगहा क्षेत्र के रकहट–एकौना पक्के पुल पर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। घरेलू विवाद से परेशान महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ गई थी, लेकिन वहां मौजूद युवकों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने महिला को समझाकर थाने ले जाकर उसके परिजनों को बुलाया और सुरक्षित सौंप दिया।

Dec 23, 2025 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गगहा (गोरखपुर), संवाद। गगहा क्षेत्र के रकहट–एकौना पक्के पुल पर रविवार को एक महिला की जान जाते-जाते बच गई। घरेलू विवाद से आहत महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर राप्ती नदी में छलांग लगाने ही वाली थी, तभी वहां टहल रहे युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और नीचे उतारकर समझाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक नदी में कूदकर जान देने की जिद करती रही। इसी दौरान एकौना थाना पुलिस भी पुल से होकर गुजर रही थी। मौके की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत महिला को अपने पास लिया और समझा-बुझाकर थाने ले गई।

बाद में महिला के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित सौंप दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला को पुल की रेलिंग से उतारकर समझाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला देवरिया जनपद के भेड़ी गांव की निवासी बताई जा रही है, जो परिवार के व्यवहार से दुखी होकर आत्मघाती कदम उठाने रकहट पुल पहुंची थी। समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच गई। महिला को बचाने में स्थानीय युवक विक्की यादव, विक्रम विश्वकर्मा और प्रियांशु वर्मा की अहम भूमिका रही, जिनकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;