ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशर्मनाक:पुलिस से क्लीनचिट मिलते ही पीड़िता से दूसरी बार किया रेप

शर्मनाक:पुलिस से क्लीनचिट मिलते ही पीड़िता से दूसरी बार किया रेप

दुष्कर्म के एक आरोपी ने दो साल बाद दोबारा महिला के घर में घुसकर रेप कर दिया। दुष्कर्म की पहली घटना में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था। महिला का आरोप है कि पुलिस से क्लीनचिट मिल जाने के बाद आरोपी...

शर्मनाक:पुलिस से क्लीनचिट मिलते ही पीड़िता से दूसरी बार किया रेप
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाFri, 14 Sep 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दुष्कर्म के एक आरोपी ने दो साल बाद दोबारा महिला के घर में घुसकर रेप कर दिया। दुष्कर्म की पहली घटना में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था। महिला का आरोप है कि पुलिस से क्लीनचिट मिल जाने के बाद आरोपी का मन बढ़ गया और उसने घर में घुसकर दोबारा दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर रोजगार करता है। महिला बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका आरोप है कि गौरीबाजार के बलुआ गांव निवासी खैरुल्लाह ने वर्ष 2016 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया लेकिन मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।

महिला का आरोप है कि इससे आरोपी का मन बढ़ गया। वह 11 अगस्त  को समझौता की बात कह कर घर पहुंचा। घर में घुसने के बाद उसकी नियत बदल गई और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म कर फरार हो गया। तहरीर देने के बावजूद रामपुर कारखाना पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया तो उसने एसपी से गुहार लगाई।  इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें