Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Gorakhpur News: बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मधवापुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रीता चौधरी (40) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रीता अपने पति के साथ सल्टौआ बाजार से घर लौट रही थीं। परिवार में पहले ही शोक था।

Gorakhpur News: बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ टोला सेमरहना गांव निवासी मंशाराम चौधरी की मां का करीब एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। मंशाराम अपनी पत्नी रीता चौधरी (40) के साथ सल्टौआ बाजार से घर लौट रहे थे। मधवापुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे
के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां की मौत से पहले ही दुखी परिवार पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मां को खोने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


