ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदीवार के नीचे दब कर महिला की हो गई मौत

दीवार के नीचे दब कर महिला की हो गई मौत

दुधारा थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा बेग में शुक्रवार की रात दिवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पति के पैर में भी चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार को अंतिम...

दीवार के नीचे दब कर महिला की हो गई मौत
हिंदुस्तान टीम,संतकबीरनगर Sat, 16 Sep 2017 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दुधारा थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा बेग में शुक्रवार की रात दिवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पति के पैर में भी चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
मूड़ाडीहा बेग निवासी मोहनी (65) घर के बरामदे में सो रही थी। थोड़ी दूर पर पति राजकुमार सो रहा था। रात करीब 3:30 बजे पड़ोसी राजमन की मिट्टी की दिवार गिर गई। इसके नीचे महिला दब गई। इसके बाद शोर मचने पर जुटे लोगों ने महिला को मलबे के नीचे से निकाला, तब तक महिला की मौत हो गई। पास में सो रहे पति राजकुमार को भी चोटें आई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें