
रामगढ़ताल के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका
Gorakhpur News - गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में झील के पास एक महिला वंदना पाण्डेय (38) का शव मिला। शव के पास फिनायल की बोतल मिलने से आत्महत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कोई बाहरी चोट नहीं मिली।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब झील के पास एक महिला का शव बरामद हुआ। शव के पास फिनायल की बोतल मिलने से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान वंदना पाण्डेय (38) पत्नी योगेश पाण्डेय, निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस
परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




