Woman Files Case Against Brother-in-Law for Sexual Exploitation and Forced Relationship देवर पर छेड़खानी का आरोप, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Files Case Against Brother-in-Law for Sexual Exploitation and Forced Relationship

देवर पर छेड़खानी का आरोप

Gorakhpur News - चौरीचौरा की एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने देवर पर केस दर्ज करने की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और फिर किसी अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 29 Sep 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
देवर पर छेड़खानी का आरोप

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने सगे देवर पर केस दर्ज करने की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की बहुत पहले मौत हो गई थी। उनका देवर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के बाद किसी अन्य महिला से शादी कर लिया। उन्होंने आपत्ति की तो कहा कि वह भाभी के रूप में सहयोग करेगा। इसके बाद एक जमीन उसको गिफ्ट के रूप में दे दिया। जबरन संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कोर्ट ने केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।