ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरचौरीचौरा में सर्पदंश से महिला की मौत

चौरीचौरा में सर्पदंश से महिला की मौत

सरदारनगर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवादसरदारनगर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव के तिलौली निवासिनी प्रियंका देवी (25)...

चौरीचौरा में सर्पदंश से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 02 Aug 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सरदारनगर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव के तिलौली निवासिनी प्रियंका देवी (25) को रविवार की रात में सर्प ने डस लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रियंका देवी पत्नी रामपुकार घर की गैलरी में चारपाई पर सो रही थीं। भोर मे लगभग तीन बजे सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया और उंगली में डस लिया। बगल में बैठे सांप को देख कर महिला ने शोर मचाया तो परिजनों ने सांप को मार दिया और महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी जान चली गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें