ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमायके से खुशी-खुशी ससुराल आ रही थी महिला, सड़क हादसे में मौत

मायके से खुशी-खुशी ससुराल आ रही थी महिला, सड़क हादसे में मौत

मायके से ससुराल आ रही एक महिला की रामजानकी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा किसी अज्ञात वाहन के पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लार थाना क्षेत्र के...

मायके से खुशी-खुशी ससुराल आ रही थी महिला, सड़क हादसे में मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 02 Aug 2017 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके से ससुराल आ रही एक महिला की रामजानकी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा किसी अज्ञात वाहन के पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लार थाना क्षेत्र के बलडीहा दलपथ टोला पीपराडीह गांव की रहने वाली बसंती (50)पत्नी रमाशंकर यादव पिछले दिनों अपने मायके बिहार के सिवान जनपद के नेपुरा गांव गई थी। महिला का भतीजा मुकेश मंगलवार की शाम उनको बुलाने गया था। बुधवार की दोपहर में दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। ये लोग रामजानकी मार्ग पर मेहरौना और सुतावर गांव के बीच ईट भट्ठे के समीप ही पहुंचे था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों को लार स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बसंती को मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें