पति से मोबाइल पर बात के बाद महिला ने फंदे से झूलकर दी जान
Gorakhpur News - पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों में एक महिला ने पति से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति महेश की मजदूरी के सिलसिले में चेन्नई जाने के कारण दंपती की कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों में एक महिला ने पति से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बैलों के सबहिया टोला निवासी त्रिलोकी मछली बेचकर परिवार चलाते हैं। उनके पुत्र महेश की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर एक निवासी जयप्रकाश की पुत्री वंदना से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पूर्व महेश मजदूरी के सिलसिले में चेन्नई चला गया था। घटना वाले दिन दोपहर में त्रिलोकी मछली बेचने बाजार गए थे, जबकि छोटा पुत्र ब्रम्हा भी बाहर था। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर में वंदना अपने पति महेश से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद शाम को जब त्रिलोकी घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला।
अंदर कमरे में प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि वंदना का शव छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटका है। यह दृश्य देख वह स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना पुलिस फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच की। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


