बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, महिला लेखपाल गंभीर, एम्स में भर्ती
Gorakhpur News - चौरीचौरा क्षेत्र में एक महिला लेखपाल, मधु कुमारी, बाइक पर अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं, जब उनका दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया। इससे वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर किया गया।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में एक हादसे में महिला लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से वह नीचे गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला लेखपाल मधु कुमारी अपने पति राहुल अग्रवाल के साथ सोमवार को बाइक से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने जा रही थीं। दोनों चौरीचौरा क्षेत्र के नौवा डुमरी में कार्यरत हैं। रास्ते में अचानक पीछे बैठी मधु कुमारी का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पति और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज एम्स में चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


