ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरघर में अनबन होने पर महिला ने केरोसिन झिड़क लगा ली आग, हुई मौत

घर में अनबन होने पर महिला ने केरोसिन झिड़क लगा ली आग, हुई मौत

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला में शनिवार दिन में संदिग्ध हाल में आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों की मानें तो खुद ही केरोसिन छिड़ककर महिला ने आग लगा ली। महिला की घर में किसी परिजन...

घर में अनबन होने पर महिला ने केरोसिन झिड़क लगा ली आग, हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीSat, 25 May 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला में शनिवार दिन में संदिग्ध हाल में आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों की मानें तो खुद ही केरोसिन छिड़ककर महिला ने आग लगा ली। महिला की घर में किसी परिजन से अनबन हुई थी। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बसडीला के रंगीलाल मुंबई में काम करते हैं। पत्नी कुसुम (36) के साथ बड़ा बेटा अमित (13), बेटी नंदिनी (10) व सबसे छोटा किशन (8) गांव में रहते थे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह कुसुम और उसकी देवरानी कांती के बीच भोजन बनाने की जगह को लेकर कहासुनी हो गई थी। आहत कुसुम शनिवार को खुद ही केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर ही मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें