Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Attacked with Sticks Over Old Grudge in Mohanag Village
दरवाजे पर बैठी महिला को रंजिश में पीटा, चार पर केस

दरवाजे पर बैठी महिला को रंजिश में पीटा, चार पर केस

संक्षेप:

Gorakhpur News - कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहनाग गांव में रंजिश को लेकर अपने घर के दरवाजे पर बैठी एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। प

Feb 08, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहनाग गांव में रंजिश को लेकर अपने घर के दरवाजे पर बैठी एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहनाग गांव की मोनिका देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वह तीन बच्चों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि गांव की संगीता अपने साथ रीतू, राधना व अभिषेक को लेकर आई और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की तथा दांत से भी काट लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें