अश्लील इशारा करने को लेकर मारपीट, चार पर केस
Gorakhpur News - गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को अश्लील इशारा करने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील इशारा करने से मना करने की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति मुंबई में मजदूरी करते हैं। गांव का सिकंदर प्रायः उसके साथ अश्लील हरकत करता है, लोक लाज के भय से वह शिकायत नहीं करती थी। 28 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह एक बार फिर दरवाजे पर आकर अश्लील इशारा करने लगा।
विरोध करने पर मारने पीटने लगा। आरोपित ने उसके कपड़े तक फाड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



