Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Arrested for Job Fraud in Europe and New Zealand Accomplices on the Run
विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, गोरखपुर पुलिस ने महिला ठग को पकड़ा

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, गोरखपुर पुलिस ने महिला ठग को पकड़ा

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर पुलिस ने यूरोप और न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की महिला सदस्य संजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पति कुलदीप चौधरी और साथी दीपक उर्फ राज फरार हैं। आरोपी ने फर्जी वीजा दिखाकर 2.90 लाख रुपये की ठगी की थी।

Thu, 13 Nov 2025 03:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर में यूरोप और न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी झंगहा के मोतीराम अड्डा डिक्की टोला निवासी कुलदीप चौधरी की पत्नी संजू चौधरी है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका पति और साथी फरार हैं। प्रदीप कन्नौजिया ने 21 मई को झंगहा थाने में संजू देवी, उसके पति कुलदीप चौधरी और साथी दीपक उर्फ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिकायत में बताया गया था कि आरोपियों ने रोजगार के नाम पर यूरोप भेजने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की मांग की थी। झांसे में आकर प्रदीप ने 24 अक्टूबर 2024 से तीन अप्रैल 2025 के बीच 2.90 लाख रुपये दे दिए। शातिरों ने पहले यूरोप, फिर न्यूजीलैंड की एक कंपनी का जॉब ऑफर लेटर और फर्जी वीजा दिखाकर भरोसा दिलाया। बाद में जब प्रदीप को दस्तावेज फर्जी होने का संदेह हुआ और उसने पैसा लौटाने की मांग की, तो आरोपियों ने धमकियां देना शुरू कर दीं।

पीड़ित के अनुसार, संजू देवी और उसके पति पहले भी कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की। सीओ चौरीचौरा मनीष शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।