ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसड़क सुरक्षा सप्ताह: समझाएंगे, नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाएंगे

सड़क सुरक्षा सप्ताह: समझाएंगे, नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाएंगे

यातायात पुलिस ने सडक सुरक्षा सप्ताह की तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यातायात नियम...

सड़क सुरक्षा सप्ताह: समझाएंगे, नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाएंगे
मुख्य संवाददाता, गोरखपुरThu, 13 Jun 2019 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

यातायात पुलिस ने सडक सुरक्षा सप्ताह की तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों और स्वामियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

यातायात विभाग का मानना है कि देश में हर साल 1.5 लाख से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाती है। इससे दो गुना ज्यादे घायल हो जाते हैं। बीते साल देश में सड़क में सर्वाधिक मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश शासन ने इसे स्वीकार किया है और इसके साथ ही सड़कों पर यात्रा को अधिकाधिक सुरक्षित बनाने के लिए जागरूकता अभियान चनाने को कहा है।  
17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्हें नियमों के पालन के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

स्टेक होल्डर्स कार्यशाला आयोजित की जाएगी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पहले दिन 17 जून को स्टेक होल्डर्स कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी आटो मोबाइल डीलर्स, आपरेटर्स, यूनियन, संस्थाओं, समितियों एवं स्वयंयेवी संस्थाओं को सहयोग लिया जाएगा। कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा।

यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई
18 जून से 20 जून तक यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार चलाते समय सीटबेल्ट न बांधने और बाइक चलाते समय हेल्मेट न लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ओवर स्पीड, रेड लाइट जम्पिंग, बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना वसूल किया जाएगा।

ओवरलोडिंग करने पर दंड
शहर में ओवरलोडिंग करने वाले यात्री और माल वाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहनों में सेफ्टी डिवाइस लगे हैं या नहीं इसकी चेकिंग की जाएगी। 

वाहन चालकों के लिए शिविर का आयोजन
21 जून को यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

अंतिम दिन परिवहन निगम की बसों की चेकिंग
22 जून को परिवहन चिकित्सा एवं अन्य विभागों के सहयोग से सुबह बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद परिवहन निगम की बसों की चेकिंग भी की जाएगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें