ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपत्‍नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्‍पीड़न और गैंगरेप का केस, गिरफ्तार 

पत्‍नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्‍पीड़न और गैंगरेप का केस, गिरफ्तार 

गोरखपुर की सिकरीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बबलू निषाद नामक आरोपित को शुक्रवार की सुबह सिकरीगंज कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल...

पत्‍नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्‍पीड़न और गैंगरेप का केस, गिरफ्तार 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Fri, 25 Dec 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर की सिकरीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बबलू निषाद नामक आरोपित को शुक्रवार की सुबह सिकरीगंज कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

प‌ुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव की महिला ने 15 सितंबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति बबलू, उसके भाई व दोस्त ने नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। प‌ुलिस ने महिला का 164 का बयान दर्ज कराया। जिसमें उसने पति के खिलाफ दर्ज कराए गए अपनी शिकायत को बरकरार रखा। जिसके बाद पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें