ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरWHO का आधिकारी बन कर डेढ़ करोड़ की जालसाजी

WHO का आधिकारी बन कर डेढ़ करोड़ की जालसाजी

डब्ल्यूएचओ का डॉक्टर बनाने और मेडिकल स्टोर खुलवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की जालसाजी करने वाले आजमगढ़ के डॉक्टर प्रमोद यादव को गोला पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर प्रमोद...

WHO का आधिकारी बन कर डेढ़ करोड़ की जालसाजी
हिन्दुस्तान संवाद,गोलाबाजार Sun, 19 Aug 2018 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

डब्ल्यूएचओ का डॉक्टर बनाने और मेडिकल स्टोर खुलवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की जालसाजी करने वाले आजमगढ़ के डॉक्टर प्रमोद यादव को गोला पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर प्रमोद पर आजमगढ़ और गोरखपुर में जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर नासिर अहमद ने ने बताया कि खुद को डब्ल्यूएचओ का अधिकारी बताकर डॉक्टर प्रमोद जालसाजी करता था। लम्बे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। 

जालसाजी
गोरखपुर-आजमगढ़ के डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर मालिकों को लगाया चूना  
गोला के अलावा आजमगढ़ जिले में भी दर्ज है डा. प्रमोद पर कई  मुकदमा
गोला पुलिस ने चंद चौराहे से आरोपी डॉक्टर प्रमोद को किया गिरफ्तार 
प्रमोद ने 28 लोगों के ठगने की बात स्वीकारी

गोला थाना क्षेत्र के  चंद चौराहा पर श्रीबाला जी हॉस्पिटल चलाने वाले डॉक्टर संजय गुप्ता ने डॉक्टर प्रमोद यादव के खिलाफ गोला थाना में जालसाजी का केस दर्ज कराया था।  डॉक्टर संजय ने बताया कि डब्लूएचओ का अधिकारी बनकर डॉक्टर प्रमोद यादव उनके यहां जनवरी व मई महीने में आया था। उसने कहा कि वह उन्हें डब्लूएचओ का डाक्टर बना देगा। मेडिकल स्टोर खुलवा देगा। उसने कहा कि इसके लिए उन्हें पैसा देना पड़ेगा।
डॉक्टर संजय प्रमोद के झांसे में आ गए और उन्होंने  कई किश्तों में उसे 17 लाख रुपये दे दिया। कुछ दिनों बाद उसने न तो  डॉक्टर बनाया और न ही मेडिकल स्टोर खुलवाया। तब उन्होंने पैसा मांगना शुरू किया तो 14 लाख रुपये का एक चेक दे दिया जो बाद में बाउंस हो गया। जिसके बाद पता चला कि वह  डब्लूएचओ का फर्जी अधिकारी बन कर डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ जालसाजी कर रहा है। जिसके बाद डॉक्टर संजय ने उसके खिलाफ  गोला थाना में जालसाजी का केस दर्ज कराया था। 

28 लोगों से डेढ़ करोड़ ठग चुका है डॉक्टर प्रमोद 
डॉक्टर गुप्ता के मुताबिक  डॉक्टर प्रमोद ने बेवरी चौराहा के नन्दलाल जायसवाल से मेडिकल स्टोर के नाम पर तीन लाख रुपये। जानीपुर के एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले बाल्मीकि से पांच लाख, कौड़ीराम के दो डॉक्टरों से 6 लाख, आजमगढ़  चिरिया कोट के डॉक्टर सुभाष गुप्ता से तीन लाख, जीयनपुर के  डॉक्टर धर्मपाल से दो लाख रुपये  वसूल कर लिया। डॉक्टर प्रमोद के मुताबिक उनके पास जो जानकारी है उसके मुताबिक  अबतक  28 लोगों से वह ढेड़  करोड़ रुपया की वसूली कर चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें