Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWeather Alert Rain and Dust Storms Expected in Eastern UP Due to Western Disturbance
तेज हवा के साथ आज बूंदाबांदी के आसार

तेज हवा के साथ आज बूंदाबांदी के आसार

संक्षेप:

Gorakhpur News - पूर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ का बुधवार को दिख सकता है असर, लुढ़केगा पारा 30-40 किमी प्रति

Jan 28, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बुधवार को आसमान में गहरे काले बादल छाने की संभावना है।दिनभर बूंदाबांदी हो सकती है और दिन का अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विज्ञानी केसी पाण्डेय के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश होते हुए तिब्बत की तरफ सरक रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के मौसम में बुधवार को बदलाव होने की संभावना है। अनुमान है कि बुधवार को गरज के साथ हल्की बौछारें गिरेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। बूंदाबांदी के बाद सर्द हवाओं का प्रवेश होगा, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। गोरखपुर और बस्ती मंडल समेत पूर्वांचल के जिलों में असर रहेगा। अनुमान है कि गुरुवार के तड़के तक ऐसे ही मौसम रहेगा। कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को बादलों की मौजूदगी के बीच कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो बुधवार को 18-20 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सामान्य मौसमी गतिविधि है, जो शुक्रवार से सामान्य हो जाएगी। दिन व रात के तापमान में 18 डिग्री का रहा अंतर मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। दिन में चटक धूप हुई। इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दूसरी तरफ रात का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन व रात के तापमान में 18.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।