Gorakhpur News: नाले की जाली बनी जलभराव की वजह, विरोध के बाद प्राधिकरण ने हटाने का लिया फैसला

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। पैड़लेगंज नाले पर लगी जाली हटाने को लेकर पार्षदों और

नाले की जाली बनी जलभराव की वजह, विरोध के बाद प्राधिकरण ने हटाने का लिया फैसला

Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।

पैड़लेगंज नाले पर लगी जाली हटाने को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण को बैंकफुट पर आना पड़ा। जाली हटते ही कई वार्डों में जमा पानी तेजी से निकलने लगा और लोगों को जलभराव से राहत मिली। प्राधिकरण ने यह जाली रामगढ़झील में जाने वाले प्लास्टिक और अन्य गंदगी को जाने से रोकने के लिए लगाया था। लेकिन 24 घंटे में हुए 110 मिमी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया

बेतियाहाता दक्षिणी विश्वजीत त्रिपाठी एवं बिलंदपुर से मनोनीत पार्षद रितेश बबलू मौके पर पहुंचे। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव से कड़ा एतराज जताया। कहा कि इस नाले से बेतियाहाता, रुस्तमपुर, बिलंदपुर, दाउदपुर, कालीपुर, रायगंज, तुर्कमानपुर और माया बाजार समेत करीब 10 वार्डों की जल निकासी होती है। पहले बरसात का पानी करीब आधे घंटे में निकल जाता था, लेकिन नाले पर जाली लगाए जाने के बाद पिछले तीन-चार वर्षों से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई थी। मौके पर मौजूद पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और रितेश बबलू ने कहा कि यदि जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो जीडीए का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाली के आगे नाले का स्तर करीब चार फीट नीचे होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। विरोध के बाद जीडीए वीसी अभिनव गोपाल और नगर निगम अधिकारियों ने जाली हटाने का निर्णय लिया। जाली हटते ही नाले में पानी का प्रवाह तेज हो गया। आसपास के इलाकों में जमा पानी निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसे जलभराव की समस्या से तत्काल राहत बताया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने जाली क्यों लगाई थी?
प्राधिकरण ने यह जाली रामगढ़झील में जाने वाले प्लास्टिक और अन्य गंदगी को जाने से रोकने के लिए लगाया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।