राहत: हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण के बीच 800 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
गोरखपुर में हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण कार्य के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। नई डीआई पाइप लाइन से 800 घरों में बेहतर प्रेशर के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे लिकेज और गंदे पानी की शिकायतें भी खत्म हो गई हैं।

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। राप्ती तट पर हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण कार्य के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। नई डीआई पाइप लाइन से अब करीब 800 घरों में बेहतर प्रेशर के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे लिकेज और गंदे पानी की शिकायतें भी खत्म हो गई हैं। शिफ्ट किए गए दो मिनी ट्यूबवेल भी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य
राप्ती तट स्थित हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण परियोजना के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके तहत करीब 800 घरों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है। नई पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू होने के बाद लिकेज, लो प्रेशर और मिट्टी मिला पानी आने की समस्याओं से भी लोगों को राहत मिली है।
पाइपलाइन की लंबाई और लागत
राजघाट स्थित अमरूद मंडी से डोमिनगढ़ तक 150 एमएम की डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप लाइन 5640 मीटर लंबाई में बिछाई गई है। नई पाइप लाइन से 800 घरों के कनेक्शन देने का लक्ष्य हासिल करने के साथ इलाहीबाग बांध और तिवारीपुर वार्ड में दो मिनी ट्यूबवेल को भी शिफ्ट कर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की राय
हाबर्ट बांध के किनारे बसे बसंतपुर वार्ड की दलित बस्ती, यादव टोला, हनुमानगढ़ी मंदिर मोहल्ला, नरकटिया, तकिया और घसियारी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले गर्मियों में लो प्रेशर और जल संकट की समस्या बनी रहती थी, लेकिन नई पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू होने के बाद अब नियमित और पर्याप्त पानी मिल रहा है।
कार्य की लागत और समय
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हाबर्ट बांध को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसी के साथ जलापूर्ति पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू किया गया था। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने जलकल को तीन करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे, जबकि जलकल विभाग ने 2.64 करोड़ रुपये खर्च कर कार्य पूरा कर लिया।
बसंतपुर वार्ड के पार्षद विजेंद्र अग्रहरि ने कहा कि फोरलेन निर्माण के साथ समय रहते पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने से भीषण गर्मी में लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ा।
नम्बर गेम
-5600 मीटर लम्बाई में 02.64 करोड़ रुपये से शिफ्ट हुई जलापूर्ति पाइप लाइन
-800 से अधिक घरों को नई जलापूर्ति पाइप लाइन से जोड़ा गया
-हाबर्ट बांध फोरलेन पर अमरुद मंडी से डोमिनगढ़ तक शिफ्ट हुई जलापूर्ति पाइप लाइन
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


