ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोलघर में फिर चला ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान

गोलघर में फिर चला ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान

गोलघर की प्रमुख सड़कों से लेकर इंदिरा बाल विहार क्षेत्र में गंदगी को लेकर नगर निगम ने गुरुवार को कूड़ा फेंकना मना है अभियान चलाया। इस दौरान ठेला लगाने वालों को जागरूक किया। वहीं दोबारा गंदगी करने...

गोलघर में फिर चला ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Thu, 09 Jan 2020 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

गोलघर की प्रमुख सड़कों से लेकर इंदिरा बाल विहार क्षेत्र में गंदगी को लेकर नगर निगम ने गुरुवार को कूड़ा फेंकना मना है अभियान चलाया। इस दौरान ठेला लगाने वालों को जागरूक किया। वहीं दोबारा गंदगी करने वालों से करीब 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मुख्य अभियंता सुरेश चन्द और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में गोलघर में कूड़ा फेंकना मना है अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ठेले वालों पर गंदगी फैलाने के आरोप में जुर्माना काटा गया। टीम के सदस्यों ने गंदगी नहीं करने को लेकर दुकानदारों को जागरूक भी किया गया।

टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जहां-जहां पिछले दिनों अभियान चलाया गया था, वहां लोगों में जागरूकता दिख रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जुर्माना काटने के पीछे मंशा किसी को प्रताड़ित करना नहीं है। धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता दिख रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें