ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगया था दुबई कमाने आई ऐसी खबर.

गया था दुबई कमाने आई ऐसी खबर.

काम के सिलसिले में कोहड़वल निवासी उमेश गुप्ता एक वर्ष पहले दुबई गया था। वहां छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। इससे पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो...

गया था दुबई कमाने आई ऐसी खबर.
हिन्दुस्तान टीम,महराजगंज Mon, 06 Nov 2017 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

काम के सिलसिले में कोहड़वल निवासी उमेश गुप्ता एक वर्ष पहले दुबई गया था। वहां छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। इससे पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।


कोहड़वल निवासी विश्वनाथ गुप्ता की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। किसी तरह से परिवार का काम चल रहा था। घर के हालात सही करने के लिए उनका बड़ा पुत्र उमेश दुबई कमाने गया। वहां गैस सप्लाई एजेंसी में उसने काम शुरू किया। धीरे-धीरे परिवार की स्थिति सही होने लगी। इसी बीच सोमवार को उसकी मौत की खबर आई। इससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पत्नी सहित, पिता और मां का बुरा हाल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें