Gorakhpur News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: हरनही में खजनी पुलिस ने दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में सन्नी चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा बढ़ाकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म करने, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में खजनी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान सन्नी चौधरी निवासी खोरठा के रूप में हुई। आरोपित पर आईटी एक्ट की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।


