ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगिरा रहा था दीवार, दबने से हो गई मौत

गिरा रहा था दीवार, दबने से हो गई मौत

बखिरा थाना क्षेत्र के जंगल दशहर में दीवाल के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो...

गिरा रहा था दीवार, दबने से हो गई मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 02 Jan 2018 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बखिरा थाना क्षेत्र के जंगल दशहर में दीवाल के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल दशहर के चिरैहवा पुरवा में मो. तुफैल के यहां भवन निर्माण का काम चल रहा है। मकान की पुरानी मिट्टी की दीवार को गिराने का कार्य चल रहा था। मजदूर हबीबुल्लाह (35) व मो. ईदू (28) दीवाल गिरा रहे थे।

इसी दौरान दीवाल गिर पड़ी। उसके नीचे दबकर हबीबुल्लाह की मौत हो गई। मो. ईदू गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने निजी साधन से ईदू को सीएचसी सेमरियांवा पहुंचाया। उसकी हालत देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें