Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsVoter Registration Urgency in Gorakhpur 609 614 Forms Pending
6.09 लाख वोटरों ने भरकर नहीं लौटाए फार्म, ग्रामीण, शहर विस सबसे पीछे

6.09 लाख वोटरों ने भरकर नहीं लौटाए फार्म, ग्रामीण, शहर विस सबसे पीछे

संक्षेप:

Gorakhpur News - एसआईआर छह दिन शेष मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में चंद दिन ही शेष,

Dec 06, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अब महज छह दिन शेष हैं, बावजूद इसके वोटरों में सक्रियता नहीं दिख रही है। बार-बार जागरूक किए जाने और बीएलओ द्वारा फार्म मांगे जाने के बाद भी करीब 609614 वोटरों ने फार्म भरकर बीएलओ को वापस नहीं किया है। इस मामले में वोटरों की ओर से की जा रही लापरवाही से जिला प्रशासन हैरान है। उधर, बीएलओ और सुपरवाइजर फार्म मंगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर के अब तक के आंकड़ों में पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे हैं, जबकि गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र सबसे पीछे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिपराइच में 80 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है, जबकि ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में महज 65 फीसदी। शहर विधानसभा भी पीछे है, यहां भी महज 66 फीसदी ही फीडिंग हो पाई है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 73.26 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हुआ है। जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक अब तक 26,76,569 मतदाताओं का डिजाइटेशन हुआ था। अब तक सर्वे में 3,80,250 मतदाता डुप्लीकेट, मृत और स्थानांतरित मिले हैं, जिनके नाम काट दिए गए हैं। वर्ष 2025 की सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 36,66,533 है। इनमें से 609614 ने प्रपत्र भरकर वापस नहीं आए हैं। पिपराइच ने बनाया था सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड पिपराइच विधानसभा पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड बना चुका है। यहां वोटरों में जागरूकता होने के साथ ही एकजुटता भी है। यहां कई ऐसे गांव हैं, जहां लोग समूह में वोट करने जाते है। वोटरों की इसी सक्रियता के चलते एसआईआर में भी पिपराइच सबसे आगे है। वहीं, ग्रामीण और शहर विधानसभा के मतदाता फार्म न लौटाने की वजह से पिछड़ रहे हैं। एक नजर में 2025 की सूची में वोटर: 3666,533 अब तक डिजिटाइजेशन- 26,86,178 (73.26 प्रतिशत) अब तक हटाए गए नामों की स्थिति शिफ्टेड वोटर- 2, 27,300 डुप्लीकेट वोटर- 56,600 डेड वोटर- 11,650 अनुपस्थित वोटर- 84700 नाम हटाए गए कुल वोटर- 3,80, 250 (डाटा 5 दिसंबर सुबह 10 बजे) विधान सभा में वोटर और डिजिटाइजेशन विधान सभा प्रतिशत डिजिटाइज वोटर कुल वोटर कैंपियरगंज, 78 305000 3,92, 427 पिपराइच 80 3,29100 4,14, 717 गोरखपुर शहर 66 3,17,900 480, 892 गोरखपुर ग्रामीण 65 2,78,200 429, 833 सहजनवा 79 3,02,700 3, 83, 221 खजनी 74 2,86,000 3, 87,022 चौरीचौरा 78 2,81,500 3, 60,030 बांसगांव 71 2,69,000 3,78, 779 चिल्लूपार 73 3,19, 700 4, 39, 618 सभी वोटरों से अपील है कि फार्म भरकर जल्द से जल्द लौटा दें। अंतिम तारीख का इंतजार न करें। किसी भी तकनीकी चीज में न फंसें, सिर्फ अपनी जानकारी भरकर बीएलओ को वापस कर दें। सूची से नाम नहीं कटेगा। -दीपक मीणा, जिलाधिकारी