जिले में बढेंगे 1.90 नए लाख से अधिक मतदाता
Gorakhpur News - - जिलाधिकारी ने राजनैतिक दजों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकयों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 196150 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फ

गोरखपुर, निज संवाददाता। पर्यटन भवन स्थित कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 196150 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरा है, जबकि अपात्र लोगों के नाम काटने के लिए फार्म-7 भरने वालों की संख्या 5464 है। इस प्रकार नाम कटने के बावजूद 1,90,686 मतदाता बढ़ जाएंगे, जबकि नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं। 39,263 लोगों ने सुधार के लिए फार्म-8 भरा है। छह मार्च तक नाम जोड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/ प्रतिनिधियों को गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बिना मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के परिप्रेक्ष्य में मतदाताओं को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्गत नोटिस के संदर्भ में विस्तार से अवगत कराया गया। पात्र व्यक्तियों, महिलाओं, 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं, जिनके नाम आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित रह गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करें। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (सोनेलाल) तथा सीपीआई (एम) के पदाधिकारी/प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



