होली के बाद दो दिन जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में नाम

Mar 03, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नए एवं छूटे हुए लोगों को 6 मार्च तक मतदाता बनने का अवसर है। होली के अवकाश के बाद नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के लिए केवल दो दिन बचे हैं। सभी को मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए और जरूरी फॉर्म भरने की प्रक्रिया में सक्रिय रहना चाहिए।

होली के बाद दो दिन जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में नाम

गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में छह मार्च तक नए एवं छूटे हुए लोगों को मतदाता बनने का अवसर है, लेकिन होली के अवकाश के बाद नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के लिए फार्म भरने के लिए दो दिन ही वक्त बचा है। ऐसी स्थिति में लोगों को त्योहार मनाने के साथ मताधिकार के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता भी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, अपात्र का नाम काटने के लिए फार्म-7 एवं संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की अंतिम तिथि छह मार्च तक है, जबकि बिना मैपिंग एवं तार्किंग विसंगतियों के मामले में नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के दस्तावेज 27 मार्च तक जमा किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एईआरओ के सामने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के दस्तावेज जमा कराने की चुनौती है, इसलिए सभी बीएलओ को भी सक्रिय रहने को कहा गया है कि कोई उनके घर दस्तावेज पहुंचाए तो जमा कर लें। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में अब तक 2,07,797 लोगों ने फार्म-6 भरा है, जबकि 6111 लोगों के नाम काटने के लिए फार्म-7 भरे गए हैं। 41000 लोगों ने फार्म-8 भरकर संशोधन की प्रक्रिया शुरू की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर में बीएलओ सक्रिय हैं, अंतिम दो दिन में जमा होने वाले फार्म तत्काल फीड किए जाएंगे। अब आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी मान्य हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।