मंडल में कम हो गए 12.83 लाख मतदाता

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 12,83,454 मतदाता कम हो गए हैं। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों में वोटरों की संख्या में कमी आई है। महराजगंज में 2,00,331, कुशीनगर में 3,73,163, देवरिया में 2,88,838 और गोरखपुर में 4,21,122 मतदाता कम हुए हैं।

मंडल में कम हो गए 12.83 लाख मतदाता

गोरखपुर हिन्दुस्तान टीम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद गोरखपुर मंडल में 12,83,454 मतदाता कम हो गए हैं। इनमें गोरखपुर जिले में 4,21,122, देवरिया में 2,88,838, कुशीनगर जिले में 3,73,163 और महराजगंज जिले में 2,00,331 कम हुए मतदाता शामिल हैं। एसआईआर से पहले मंडल में एक करोड़ 76 लाख 3 हजार 31 मतदाता थे। अब 94 लाख 79 हजार 577 वोटर रह गए हैं।देवरिया में 2.88 लाख वोटर कम हुएदेवरिया में 2,88,838 वोटर कम हो गए हैं। एसआईआर से पहले जिले में 24,09009 मतदाता थे। अब सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 21,20,171 रह गई है। जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं।

एसआईआर के बाद 1,07,349 पुरुष वोटर कम हुए हैं, जबकि 1,81,421 महिला वोटरों के नाम कटे हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के भी 32 मतदाता कम हो गए हैं। विधानसभावार देखें तो रुद्रपुर में 30,912, देवरिया सदर में 67,128, पथरदेवा में 28,637, रामपुर कारखाना में 39,578, भाटपाररानी में 35,706, सलेमपुर में 51,365 और बरहज विधानसभा क्षेत्र में 35,508 वोटर घटे हैं।कुशीनगर में 3.73 लाख वोटरों के नाम कटेकुशीनगर में 3,73,163 वोटर कम हो गए हैं। एसआईआर से पहले जिले में 26,95,030 मतदाता थे। अब सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 23,21,867 रह गई है। जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं। एसआईआर के बाद 1,53,790 पुरुष वोटर कम हुए हैं, जबकि 2,19,344 महिला वोटरों के नाम कटे हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के भी 29 मतदाता कम हो गए हैं। एसआईआर के बाद विधानसभावार बात करें तो खड्डा में कुल 50836, पडरौना सदर में 62482, तमकुहीराज में 62988, फाजिलनगर में 56833, कुशीनगर में 43806, हाटा में 48404 और रामकोला विधानसभा क्षेत्र में कुल 47785 मतदाता कम हुए हैं।महराजगंज में कम हो गए 2 लाख 331 मतदातामहराजगंज में 2 लाख 331 वोटर कम हो गए हैं। एसआईआर से पहले जिले में 19,92,459 मतदाता थे। अब पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 रह गई है। जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं। एसआईआर के बाद 76642 पुरुष वोटर कम हुए हैं, जबकि सूची से 1,23,681 महिला वोटरों के नाम कटे हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के भी 8 मतदाता घटे हैं। एसआईआर के बाद विधानसभावार देख्रें तो फरेंदा में 29,300, नौतनवा में 47,155, सिसवा में 35,304, सदर विधानसभा में 50,978 और पनियरा विधानसभा में 37,580 मतदाता कम हुए हैं।कृषि मंत्री की सीट का हाल:प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की देवरिया जिले की पथरदेवा सीट पर एसआईआर के बाद 28,637 मतदाता कम हो गए हैं, जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं उसमें 19,963 महिलाएं और 8,674 पुरुष मतदाता हैं। यह आंकड़ा पिछली बार के जीत-हार के अंतर के लगभग बराबर है। 2022 में सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 28,681 मतों के अंतर से हराया था।राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी की सीटदेवरिया में ही राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की सीट सलेमपुर सुरक्षित पर एसआईआर के बाद 51,365 मतदाता कम हो गए हैं। जबकि 2022 में विजयलक्ष्मी 16,608 मतों से ही जीती थीं। विजय लक्ष्मी को 82,047 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभासपा के मनबोध प्रसाद को 65,439 मत मिले थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।