स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एमबीबीएस छात्रों ने निकाली रैली

Jan 12, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में विवेकानंद जयंती मनाई गई। इसे युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों ने रैली निकाली और विवेकानंद के जीवन संघर्ष और सिद्धांतों पर चर्चा की। छात्रों ने मरीजों की सेवा का संकल्प भी लिया। डॉक्टरों और कॉलेज स्टाफ ने इस आयोजन में भाग लिया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एमबीबीएस छात्रों ने निकाली रैली

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को विवेकानंद जयंती मनाई गई। इसे युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान एमबीबीएस छात्रों ने एक रैली भी निकाली। यह रैली मेडिकल कॉलेज के गेट से निकलकर मोगलहा पेट्रोल पंप होते हुए वापस गेट पर खत्म हुई। रैली के दौरान एमबीबीएस छात्र हाथों में तख्तियां लिए रहे। इस अवसर पर एमबीबीएस छात्रों और नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को विवेकानंद के जीवन से परिचित कराया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पीएन सिंह, डॉक्टर अमरेश सिंह, डॉक्टर राजकुमार यादव मौजूद रहे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की एसआईसी डॉक्टर कंचन श्रीवास्तव, डॉक्टर शिल्पा मल्ल और नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर अलका सक्सेना भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को विवेकानंद के जीवन संघर्ष और सिद्धांतों की जानकारी दी। इसका आयोजन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की विवेकानंद इकाई ने किया था। इस दौरान छात्रों ने मरीजों की सेवा का संकल्प भी लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।