Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViral Infections Leading to Hearing Loss Experts Warn
बहरेपन की तरफ धकेल रहा जुकाम-वायरल बुखार

बहरेपन की तरफ धकेल रहा जुकाम-वायरल बुखार

संक्षेप:

Gorakhpur News - नाक, कान और मुंह को जोड़ने वाली नस हो रही ब्लॉक कान के पर्दे और

Dec 03, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। वायरल के साथ बार-बार होने वाला जुकाम कान की हड्डी और पर्दे को कमजोर कर रहा है। साथ ही नाक, कान और मुंह को जोड़ने वाली नस भी ब्लॉक कर रहा है। यह स्थिति मरीज को बहरेपन की तरफ धकेल रही है। एम्स में एक माह के अंदर 500 से अधिक वायरल मरीजों ने इलाज के बाद कान की जांच कराई। जांच में 30 फीसदी मरीजों में आंशिक बहरापन मिला है। नाक, कान और गला विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार जुकाम के कारण नाक, मुंह और कान के बीच की नली में संक्रमण से पर्दे के पीछे पस बनने लगता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी वजह से कान में दर्द, अचानक सुन्न होना और कम सुनाई देने जैसी समस्या आने लगती है। नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. रुचिका ने बताया कि वायरल और जुकाम की वजह से कान में तकलीफ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नाक, कान और मुंह को जोड़ने वाली नसें ब्लॉक हो जा रही हैं, जो मरीज को काफी तकलीफ दे रही है। डॉ. रुचिका ने बताया कि हर दिन इस तरह के पांच से सात मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। संक्रमण की वजह से मवाद भी बन रहा है, जो कान के पर्दे को खराब कर रहा है। जिसकी वजह से मरीजों को सुनने में कठिनाई हो रही है। यही वजह है कि मरीजों को सलाह दी जा रही है कि अगर लगातार वायरल के साथ जुकाम है, तो इसे नजरअंदाज न करें, तत्काल डॉक्टर से इलाज कराएं। साथ ही नाक और कान में किसी भी तरह का तेल न डालें। यह ज्यादा खतरनाक है। पस बनने का खतरा इस स्थिति में ज्यादा रहता है।