पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
Mar 01, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - पीपीगंज के भवनबारी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। नीतू देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उनके और उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भवनबारी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नीतू देवी ने आरोप लगाया कि घर पर निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसियों ने काम रुकवाकर उनके व पुत्री दिव्या से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की विन्दा देवी की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



