लेनदेन विवाद में मारपीट, सात नामजद पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

बड़हलगंज के महुलिया पोयल गांव में लेनदेन के विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। दिनेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। घायलों में दिनेश, रविकांत, पायल कुमारी और प्रिकी शामिल हैं।

लेनदेन विवाद में मारपीट, सात नामजद पर केस

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुलिया पोयल गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुलिया पोयल निवासी दिनेश पुत्र स्व. रामहरख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के खुशीहाल, राजू, राज, मंटू, मुकेश, हरिकेश और अभिषेक लाठी-डंडा व लोहे का कड़ा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में दिनेश समेत बीच-बचाव करने पहुंचे रविकांत, पायल कुमारी और प्रिकी घायल हो गए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।