Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViolent Clash in Chiluatal Three Injured Over Old Rivalry Police Arrest Five
मारपीट के पाँच आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मारपीट के पाँच आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

संक्षेप:

Gorakhpur News - चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवादचिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर के टोला दरघाट में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश को

Dec 04, 2025 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर के टोला दरघाट में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परमेश्वरपुर टोला दरघाट निवासी निर्मला देवी पत्नी रामबेलास ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामदरश, धर्मेंद्र, नागेंद्र, बीरेन्द्र, हरेन्द्र, शीतला, पूजा, सरिता, संगीता, शीला एवं उनके पति लाठी-डंडा और पंच से लैस होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विरोध करने पर आरोपितों ने उनके देवर अर्जुन और देवरानी मीरा को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। इस बीच बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति रामबेलास को भी आरोपितों ने मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि शेष की तलाश जारी है।