मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात के खिलाफ केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

भटहट के जंगल सेमरा गांव में मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहनाज खातून ने पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि फातमा खातून ने लाठी-डंडों से हमले की बात कही।

मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात के खिलाफ केस दर्ज

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सेमरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष की शहनाज खातून ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष की फातमा खातून ने भी लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।