दो पक्षों में मारपीट से कस्बे में अफरा-तफरी, कई घायल

Mar 30, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सहजनवा में रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम दो पक्षों के बीच भयंकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दुकान के सामने खड़े युवकों पर हमला किया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने दुकान के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की।

दो पक्षों में मारपीट से कस्बे में अफरा-तफरी, कई घायल

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना फैलते ही दोनों पक्षों के काफी संख्या में युवक मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। देर शाम दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष की ओर से सहजनवा थाना क्षेत्र के केशोपुर वार्ड संख्या 16 निवासी सूरज ने तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास उनकी मोबाइल की दुकान है।

कुछ युवक दुकान के सामने खड़े थे, तभी करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और डंडा व रॉड लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे। इस घटना में सूरज, शिवा, मानवेंद्र राज और शुभम घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी भी दी।वहीं दूसरे पक्ष के पिपरा वार्ड नंबर नौ निवासी आलोक चौधरी ने बताया कि उनका छोटा भाई विवेक मोबाइल का टेम्पर्ड ग्लास लगवाने दुकान पर गया था, जहां दुकानदार और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भागे विवेक की बाइक वहीं छूट गई। जब आलोक अपने मित्र प्रभाष के साथ बाइक लेने पहुंचे तो वहां मौजूद करीब 18 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।