कुल्हाड़ी और डंडे से फार्म मालिक को पीटकर किया घायल
Gorakhpur News - हरपुर बुदहट के सहिजना गांव में चार लोगों ने मुर्गी फार्म मालिक पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था।

हरपुर-बुदहट हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में एक मुर्गी फार्म पर पहुंचे चार लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से लैस होकर फार्म मालिक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फार्म मालिक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए, पीड़ित ने दवा इलाज के बाद सोमवार को चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के सहिजना निवासी सन्तोष सिंह पुत्र सुभाष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव से 700 मीटर की दूरी पर उनका मुर्गी फार्म है, जहां रात्रि में वह निवास करते हैं, रविवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोग लाठी डंडे कुल्हाड़ी और राड से लैस होकर मुर्गी फार्म पर पहुंच गए और अचानक से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए।
शोर मचाने पर सभी आरोपी गाली और धमकी देते हुए भाग गए। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों सुनील सिंह, ध्रुप सिंह, भीम सिंह, वंदना सिंह निवासी सहिजना पर बीएनएस की सम्बन्धित धाराओ में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


