घर में घुसकर मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - कैंपियरगंज के मुसावार गांव में पट्टीदारों ने रंजिश के चलते एक महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। खैरुन निशा की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले में जाहीद खान और सलमान खान को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज इलाके के मुसावार गांव में रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने घर में घुसकर महिला, उसके पति और पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता खैरुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मुस्तफा, अस्फाक, उस्मान, फिजा और हसीना ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में जाहीद खान और सलमान खान को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


