Gorakhpur News: प्रधान के घर पर मनबढ़ों का हमला, चले ईंट-पत्थर

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: महुआपार गांव में शुक्रवार रात लिट्टी-चोखा की दावत के दौरान प्रधान नागेंद्र सिंह के घर पर करीब आधा दर्जन मनबढ़ों ने हमला किया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए असलहा लहराया और घर पर पत्थर फेंके। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: प्रधान के घर पर मनबढ़ों का हमला, चले ईंट-पत्थर

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुआपार गांव में शुक्रवार रात लिट्टी-चोखा की दावत के दौरान प्रधान के घर पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए असलहा लहराया और घर पर ईंट-पत्थर चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुआपार निवासी प्रधान नागेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम गांव के कुछ लोगों को अपने घर पर लिट्टी-चोखा की दावत दी थी। रात में भोजन की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। प्रधान ने विरोध किया तो आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान असलहा लहराने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: प्रधान के घर पर मनबढ़ों का हमला, चले ईंट-पत्थर