भट्ठा मालिक से मारपीट, बाप-बेटे पर मुकदमा
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - हरपुर बुदहट के गोसाईपुर में जायसवाल ब्रिक्स फील्ड के संचालक राजेश जायसवाल के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 मई को सोपरा गांव के श्रीप्रकाश मिश्रा और उनके बेटे ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर स्थित जायसवाल ब्रिक्स फील्ड के संचालक राजेश जायसवाल से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 मई को भट्ठे पर जाते समय सोपरा गांव निवासी श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ पिंटू और उनके बेटे हर्ष ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें:युवक से मारपीट, दो लोगों पर मुकदमा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


